Breaking
कोटा की सहकारी समितियों में मनाया गया सहकारिता सप्ताह, किसानों के लिए केसीसी वितरण व वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
BREAKING

letest news

6/recent/ticker-posts

कोटा की सहकारी समितियों में मनाया गया सहकारिता सप्ताह, किसानों के लिए केसीसी वितरण व वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूर्ण होने पर 29 जून से 4 जुलाई तक चल रहा सहकारिता सप्ताह, किसानों को योजनाओं की दी गई जानकारी

कोटा से भानू मरकाम (बिलासपुर)। केंद्र सरकार के सहकारिता मंत्रालय के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में 29 जून से 4 जुलाई तक सहकारिता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार बिलासपुर जिले में उपायुक्त सहकारिता सी. एस. जायसवाल के मार्गदर्शन में कोटा विकासखंड की विभिन्न सहकारी समितियों में किसान हितैषी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

सहकारिता सप्ताह के दौरान सहकारी समितियों में सहकारिता ध्वजारोहण, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) वितरण, माइक्रो एटीएम सुविधा का शुभारंभ, वृक्षारोपण तथा किसानों को सहकारिता से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देने जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रमों में किसानों को सहकारिता के माध्यम से कृषि विकास, आसान ऋण सुविधा, खाद-बीज उपलब्धता तथा अन्य लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि तथा विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

इसी कड़ी में आदिवासी सेवा सहकारी समिति पीपरतराई में समिति परिसर में सहकारिता विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, किसान भाइयों एवं समिति कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर पात्र किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) भी वितरित किए गए।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान किसानों को पर्यावरण संरक्षण में पेड़ों की महत्ता बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत नए किसानों को समिति का सदस्य बनाकर उन्हें खाद, बीज तथा नगद ऋण वितरण की प्रक्रिया भी प्रारंभ की गई।

सहकारिता विभाग का उद्देश्य किसानों को सहकारी संस्थाओं से जोड़कर उन्हें कृषि कार्यों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ