Breaking
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन महाविद्यालय के लिए जगह सुरक्षित रखने की रखी माँगा
BREAKING

letest news

6/recent/ticker-posts

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन महाविद्यालय के लिए जगह सुरक्षित रखने की रखी माँगा


न्यूज - उपतहसील चकरभठा(मुंगेली)

एडिटर - चंद्रकांत मानिकपुरी 

बताते चले कि  ग्रामवाशी  ग्राम पंचायत उपतहसील चकरभठा व आस पास के ग्रामीणों द्वारा लगातार शाशन व प्रशाशन से  महाविद्यालय  की मांग किया जा रहा है,  ताकि गांव के बच्चे वा मुख्य रूप से गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार के बच्चे जिनका रोज मुंगेली जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर पाना आर्थिक और सामाजिक कारणों से संभव नहीं है जिसके कारण प्रतिवर्ष बारहवीं के बाद बच्चे खास तौर पर लड़कियों को आगे की शिक्षा के लिय पालक द्वारा आर्थिक स्थिति व दूरी का हवाला देकर रोक दिया जाता है जिसके कारण बच्चे उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते है इसी क्रम में ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्रीय विधायक पुन्नूलाल मोहले द्वारा आस्वाशन दिया गया था की महाविद्यालय की मांग पर गंभीरता से विचार किया जायेगा व  मुख्यमंत्री को आवेदन से अवगत करवाते हुए उचित निष्कर्ष निकला जावेगा , इसी सम्बन्ध में समस्त ग्रामवाशी द्वारा खसरा  नंबर 1107 जो की शाशन की भूमि है जिसका रकबा लगबग 16.1560 हेक्टेयर है उसे महाविद्यालय  हेतु सुरक्षित रखने पर सहमती बनी , जिसमे 5 एकड़ में हायर सेकेंडरी स्कुल 5-5 एकड़ में दो तलाब निर्माण किया गया है 

                   ग्राम सभा बैठक चकरभठा

ग्रामीणों की मांग पर ग्राम पंचायत ने ग्राम सभा बुलाकर  कर जगह सुरक्षित रखने का प्रस्ताव पास किया आज ग्रामीणों ने जगह सुरक्षित रखने व उस पर हो रहे बेजा कब्जा को रोकने के संदर्भ में केंद्रीय राज्य मंत्री व बिलासपुर सांसद तोखन साहू को बिलासपुर कार्यालय जाकर ज्ञापन सौंपा जिस पर मंत्री तोखन साहू ने तत्काल कलेक्टर को निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीणों की मांग पर  जगह सुरक्षित रखने की प्रक्रिया पूरी करे और ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि आने वाले सत्र में महाविद्यालय खोलने का पूरा प्रबंधन शासन के नियमानुसार किया जाएगा हाला की इस विषय पर पहले भी जन दर्शन  के माध्यम से कलेक्टर कुंदन कुमार को ग्रामीणों द्वारा आवेदन दिया गया था 

आवेदन  सौंपने के लिए  उपतहसील चकरभठा से ग्रामीण रामाधार जायसवाल(वरिष्ठ नागरिक),मानस सिंह बैस (जिला महामंत्री भाजपा),नारद जायसवाल(अघ्यक्ष समत्व ए वेलफेयर सोसाइटी), हरि परिहार , नंद किशोर सिंह ,कृष्णा सिंह ,हितेश जायसवाल (मंडल अध्यक्ष),सन्नी साहू ,मुन्ना साहू ,ठाकुर राम साहू ,शैल परिहार  समेत  ग्राम पंचायत चकरभाठा व क्षेत्र के ग्रामवासी उपस्थिति थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ