ग्राम पंचायत सोढ़ी में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन,66 खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल कौशल
मुंगेली// ग्राम पंचायत सोढ़ी (म.) में शतरंज संघ ब्लॉक पथरिया के तत्वावधान में 24 मई को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोढ़ी (म.) परिसर में एक दिवसीय “1st मुंगेली जिला ओपन शतरंज रेपिड चैम्पियनशीप” का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले भर से कुल 66 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिंकू सिंह ठाकुर, मंत्री जिला भाजपा मुंगेली एवं सभापति जनपद पंचायत पथरिया रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सोढ़ी (म.) के सरपंच धनेश्वर गाहिरे ने की। विशिष्ट अतिथियों में मानदास बंजारे उपसरपंच, चंदन दास बघेल, महेन्द्र गुप्ता जिला आईटी सेल सहसंयोजक भाजपा मुंगेली, सुबोध कुमार सिंह अध्यक्ष जिला शतरंज संघ मुंगेली, सूर्यकांत शर्मा कोषाध्यक्ष जिला शतरंज संघ मुंगेली, अशोक यादव खेल प्रभारी विकासखंड पथरिया, ओमप्रकाश वन्दे सचिव जिला शतरंज संघ मुंगेली, धर्मेंद्र कुमार मांडले NIS तीरंदाजी कोच मुंगेली सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के मुख्य आर्बिटर राजेश पाटले एवं मनोज साहू रहे। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। ग्रामवासियों के सहयोग से खिलाड़ियों एवं बाहर से आए पालकों के लिए नाश्ता एवं भोजन की विशेष व्यवस्था भी की गई।
प्रतियोगिता परिणाम
अंडर-11 वर्ग (बालक/बालिका)
प्रथम स्थान संजीवनी कुर्रे (लोरमी) ने 4 अंकों के साथ प्राप्त किया। उन्हें ₹1000 नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। द्वितीय स्थान निर्भय सिंह राठौड़ को ₹1000 नगद पुरस्कार मिला। तृतीय स्थान मौली ध्रुव को ₹500 नगद, चतुर्थ स्थान अनुष्का ताम्रकर (लोरमी) को ₹300 नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। पंचम से नवम स्थान तक आदित्य सिंह राजपूत, प्रिंस माहिरे, आकर्षी गुप्ता, अनुराग साहू एवं प्रियांस जायसवाल को ₹100-₹100 नगद पुरस्कार दिए गए।
अंडर-11 बेस्ट बालिका खिलाड़ी का पुरस्कार आभाश्री साहू (लोरमी) को ₹200 नगद एवं मेडल के साथ प्रदान किया गया।
अंडर-15 वर्ग (बालक/बालिका)
प्रथम स्थान अनुराग बंजारे ने प्राप्त किया, जिन्हें ₹2000 नगद पुरस्कार दिया गया। द्वितीय स्थान सौम्या सिंह राजपूत को ₹1000, तृतीय स्थान सक्षम गुप्ता को ₹900 एवं चतुर्थ स्थान अमन कुमार मिरी को ₹500 नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। पंचम से नवम स्थान तक नेत्रपाल कोरिया, गीतांश साहू, पंकज गाहिरे, आराध्या ताम्रकर एवं अदिती कोशले को ₹100-₹100 नगद पुरस्कार दिए गए।
अंडर-15 बेस्ट बालिका खिलाड़ी का विशेष पुरस्कार उर्वी गुप्ता (पथरिया) को ₹200 नगद एवं मेडल के साथ प्रदान किया गया।
सीनियर ओपन वर्ग
सीनियर ओपन वर्ग में चन्द्रप्रकाश बंजारे ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹3000 नगद पुरस्कार जीता। द्वितीय स्थान देवराज वन्दे को ₹2001, तृतीय स्थान किशन कुमार बघेल (पथरिया) को ₹2000 एवं चतुर्थ स्थान कैलाश माण्डले को ₹1000 नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। पंचम से नवम स्थान तक यश शर्मा, अंशुल शर्मा, जाग्रती साहू, उत्तम चलकर एवं मिथलेश निषाद रहे।
विशेष पुरस्कार
अंडर-7 वर्ग में अदिति कश्यप को ₹200 नगद एवं मोमेंटो प्रदान किया गया। अंडर-9 वर्ग में काव्या सिंह कुर्रे को प्रथम एवं कबीर मांडले को द्वितीय स्थान का विशेष पुरस्कार दिया गया।
सभी वर्गों में ट्रॉफी एवं मेडल स्वर्गीय श्रीमती सुनीता बघेल शिक्षिका की स्मृति में अजय कुमार बघेल तीरंदाजी एवं शतरंज कोच, स्कूल पड़ियाईन द्वारा प्रदान किए गए।
प्रतियोगिता का एक विशेष आकर्षण छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अंशुल शर्मा की सहभागिता रही, जिससे ग्रामवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सरपंच धनेश्वर गाहिरे, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षकों, नागरिकों एवं समस्त ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता की संपूर्ण जानकारी टूर्नामेंट डायरेक्टर अजय कुमार बघेल, तीरंदाजी एवं शतरंज कोच तथा पी.टी.आई. शिक्षक, स्कूल पड़ियाईन द्वारा दी गई।



%202025.jpg%20(1).jpeg)












0 टिप्पणियाँ