Breaking
पथरिया के पूर्व सीएमओ पर बड़ी कार्रवाई, जानबूझकर दुर्घटना करने के आरोप में गिरफ्तार
BREAKING

letest news

6/recent/ticker-posts

पथरिया के पूर्व सीएमओ पर बड़ी कार्रवाई, जानबूझकर दुर्घटना करने के आरोप में गिरफ्तार

 ग्राम बरेला सड़क हादसा: जानबूझकर टक्कर मारने के आरोप में स्कोडा कार चालक गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

गिरफ्तार सीएमओ अमरेश सिंह 

मुंगेली। ग्राम बरेला में हुई सड़क दुर्घटना के मामले में थाना जरहागांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना जरहागांव पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी अमरेश सिंह (58 वर्ष), निवासी महेश्वर कॉलोनी, अंबिकापुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से दुर्घटना में प्रयुक्त स्कोडा कार क्रमांक CG 15 DN 3866 भी जब्त की गई है।

क्या है मामला?

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी विश्वनाथ बसोर, निवासी शिक्षकनगर पंडरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 1 अगस्त 2026 को उनकी भाभी किरण बसोर अपने साथी के साथ ग्राम हरदी से शादी समारोह के ऑर्डर का कार्य पूरा कर मोटरसाइकिल से लौट रही थीं। ग्राम बरेला मेन रोड पर सड़क पर गाय होने के कारण उन्होंने अपनी एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी कर दी थी।

इसी दौरान मुंगेली से बिलासपुर की ओर जा रही एक सफेद रंग की स्कोडा कार, जिस पर "CMO (UAD) CG Government" लिखा हुआ था, कथित रूप से तेज गति एवं गलत दिशा से चलाते हुए मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि किरण बसोर और मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जांच में क्या सामने आया?

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह पाया गया कि आरोपी चालक ने जानबूझकर एवं अत्यंत लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए दुर्घटना कारित की। इसके बाद आरोपी के विरुद्ध थाना जरहागांव में अपराध क्रमांक 110/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 125(ए) एवं 105 में कार्रवाई की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में थाना जरहागांव पुलिस ने जांच पूरी कर आरोपी को गिरफ्तार कर 3 अगस्त 2026 को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

आमजन से अपील

मुंगेली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा सड़क पर किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें, जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ