(फाइल फोटो)
न्यूज - रायपुर एसएचएसआरसी छ ग
एडिटर- चंद्रकांत मानिकपुरी
बताते चले कि प्रतिवर्ष माह अगस्त में एक से सात तारीख तक विश्व स्तनपान दिवस मनाया जाता है इसी क्रम में इस बार एन. एच. एम और एस.एच.एस.आर.सी के संयुक्त तत्वाधान से दिनांक 6 अगस्त 2026 को विश्व स्तनपान दिवस के रूप में राज्य स्तर में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जो कि सुबह 11 बजे अटल बिहारी वाजपेयी सभागार पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति महाविद्यालय परिसर रायपुर में रखा गया है इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल शिरकत करेंगे वहीं वरिष्ठ अतिथि के रूप में अमित कटारिया सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व संजीव झा आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं होंगे कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मां के दूध का महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना व जन जागरूकता को बढ़ाना देना है ताकि लोगों तक मां के दूध के महत्व को जन समुदाय तक पहुंचाया जा सके इस कार्यक्रम में शिशुओं का सम्पूर्ण पोषण वा स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करना तथा मातृ वा शिशु स्वास्थ्य सम्बंधित सेवाओं को सुदृढ़ करना तथा अनेक हितग्राहियों को एक ही मंच पर साझा करना सुनिश्चित किया गया है ताकि माताओं को माँ के दूध का महत्व व उनसे मिलने वाली ताकत का सम्पूर्ण जानकारी दिया जा सके इस कार्यक्रम में उन 10 माताओं को "यशोदा सम्मान" से सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने उन शिशुओं को स्तनपान करवाया अथवा मातृ दूध दान कर मातृत्व व मानवता का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया जिनकी माताओं को दूध की समस्या थी या जिनकी माताओं का निधान हो गया था।
साथ ही साथ शिशुओं को पर्याप्त दूध उपलब्ध कराने के लिए "प्रथम मातृ दूध कोष "की घोषणा किया जाना प्रस्तावित किया गए है कार्यक्रम में स्वस्थ विभाग के बड़े अधिकारी कर्मचारी व मितानिनों की उपस्थिति भी सुनिश्चित किया गया है

%202025.jpg%20(1).jpeg)












0 टिप्पणियाँ