जनपद पंचायत पथरिया में संचार एवं संकर्म समिति की बैठक आयोजित, PWD, PMGSY, सिंचाई, मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों की हुई समीक्षा
पथरिया। जनपद पंचायत पथरिया के सभा कक्ष में शुक्रवार को संचार एवं संकर्म समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता निर्माण समिति (संचार एवं संकर्म) के सभापति रिंकू सिंह ठाकुर ने की। बैठक में पथरिया विकासखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में समिति के सदस्य श्रीमती रवीना सत्या लहरे, अर्चना सिंह, श्रीमती ज्योति रिंकू सिंह ठाकुर एवं सन्नी भार्गव उपस्थित रहे। समिति के सचिव एवं एसडीओ आरईएस पथरिया विनय छात्रे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी बैठक में शामिल हुए।
बैठक में पीडब्ल्यूडी विभाग से कुलमित्र, सिंचाई विभाग से श्रीवास, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के एसडीओ मिश्रा, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा सागर खंडेय, ब्लॉक आवास समन्वयक खिलेश ध्रुव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा उपअभियंता नायक एवं भारद्वाज, तकनीकी सहायक (TA) प्रवीण, दीक्षा देवांगन, हिमसिखा एवं कौशिक सहित आवास मित्र भी बैठक में मौजूद रहे।
इन योजनाओं के कार्यों की हुई समीक्षा
बैठक में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों, विद्युत विभाग के कार्यों, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल संसाधन विभाग तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा की गई।
वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत मनरेगा से मजदूरी भुगतान से संबंधित स्थिति की भी जानकारी ली गई। इसके साथ ही पथरिया विकासखंड क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों तथा मनरेगा एवं संबंधित ग्रामीण विकास योजनाओं के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा की गई।
समिति द्वारा संबंधित विभागों से उनके विभाग अंतर्गत चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की अद्यतन स्थिति और प्रगति की जानकारी ली गई। बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन, निर्माण कार्यों की स्थिति तथा संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर आवश्यक चर्चा की गई।
बैठक में समिति के अध्यक्ष ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से क्षेत्र में संचालित योजनाओं और निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए कार्यों की प्रगति पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।



%202025.jpg%20(1).jpeg)












0 टिप्पणियाँ