Breaking
जनपद अध्यक्षा ने पंचायतों के खंगाले दस्तावेज,जनता की मूलभूत समस्याएं रहीं पीछे
BREAKING

letest news

6/recent/ticker-posts

जनपद अध्यक्षा ने पंचायतों के खंगाले दस्तावेज,जनता की मूलभूत समस्याएं रहीं पीछे

अपूर्ण जानकारी पर कर्मचारियों को लगाई फटकार,जनसमस्याओं पर नहीं हुई विशेष चर्चा


पथरिया/मुंगेली। जनपद पंचायत पथरिया की अध्यक्षा श्रीमती चितरेखा जांगड़े ने गुरुवार को क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर सरपंच, सचिव, आवास मित्र एवं रोजगार सहायकों से लेखा-जोखा और अन्य प्रशासनिक दस्तावेजों की जांच की। निरीक्षण के दौरान अपूर्ण जानकारी मिलने पर संबंधित कर्मचारियों को फटकार भी लगाई गई।

निरीक्षण के दौरान जनपद अध्यक्षा का पूरा ध्यान पंचायतों के अभिलेखों और दस्तावेजों की जांच पर केंद्रित रहा, जबकि क्षेत्र में पेयजल संकट सहित अन्य मूलभूत समस्याएं अब भी बनी हुई हैं। जिस पर किसी तरह की कोई चर्चा नहीं की गई जब उनसे आम जनता की समस्याओं और उनके निराकरण को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों का उल्लेख किया, लेकिन जमीनी समस्याओं के समाधान को लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं दे सकीं।


                    संबंधित पत्र

वहीं जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत तरकीडीह में सरपंच द्वारा दर्जनभर से अधिक हरे-भरे पेड़ों की कथित अवैध कटाई के मामले पर भी उनसे सवाल किया गया। इस गंभीर मामले में जनपद अध्यक्षा ने स्पष्ट जवाब देने के बजाय गोलमोल प्रतिक्रिया दी और मामले की स्थिति या संभावित कार्रवाई को लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं दी,बल्कि केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही “मां नाम एक पेड़” लगाने की बात कहते विषय से अलग बात करती रही।

गौरतलब है कि तरकीडीह में पेड़ों की कटाई को लेकर क्षेत्र में लगातार सवाल उठ रहे हैं। संबंधित पंचायत सचिव ने भी पेड़ों की कटाई के लिए आवश्यक विभागीय अनुमति लिए जाने की जानकारी होने से इनकार किया है, जबकि प्रशासन द्वारा मामले की जांच और कार्रवाई की बात कही जा रही है।

वहीं निरीक्षण के बाद जब जनपद अध्यक्षा से क्षेत्र की जनसमस्याओं, विशेषकर पेयजल संकट को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और "मोदी की गारंटी" का उल्लेख करते हुए उपलब्धियों को गिनाया। वहीं क्षेत्र में बनी हुई पेयजल समस्या के समाधान के लिए किए गए प्रयासों के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने संबंधित विभाग से चर्चा करने की बात कहते पल्ला झाड़ते नजर आए

क्षेत्रवासियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में कई गांवों में पेयजल संकट बना हुआ है और लोग राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं। ऐसे में पंचायतों के दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों को जमीनी समस्याओं के समाधान पर भी प्राथमिकता देनी चाहिए।

स्थानीय लोगों का मानना है कि योजनाओं की उपलब्धियां तभी सार्थक होंगी जब उनका लाभ धरातल पर दिखाई दे और लोगों को मूलभूत सुविधाएं समय पर मिल सकें। फिलहाल जनपद अध्यक्षा के इस निरीक्षण को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है।


👉 इस तरह की ताजा और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहें koshalbhuminews.in के साथ 

👉 खबरें और भी है -   


भूपेश बघेल का बड़ा हमला: छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था फेल, आदिवासी छात्राओं का मामला भी उठाया

https://www.koshalbhuminews.in/2026/03/bhupesh-baghel-law-order-attack-bhilai-congress-assembly-gherao-chhattisgarh.html

स्वस्थ नागरिक ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला - स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार को नई दिशा देगा वाइस चांसलर मीट-2026 : मुख्यमंत्री श्रीविष्णुदेव साय

https://www.koshalbhuminews.in/2026/04/httpsyourwebsite.comchhattisgarh-health-vc-meet-2026-vishnudev-sai-medicity-bastar-yojana.html

 धान खरीदी पर सियासत तेज: दीपक बैज ने भाजपा नेताओं की भुगतान सूची सार्वजनिक करने की मांग

https://www.koshalbhuminews.in/2026/03/chhattisgarh-dhan-kharidi-row-deepak-baij-demand-bjp-leaders-payment-details-public-2026.html


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ