चोरी की नीयत से घर में घुसे आरोपियों ने बुजुर्ग दंपति की कर दी हत्या, पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सुलझाया मामला
जांजगीर-चांपा। जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खपरी में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि 1 अप्रैल की सुबह गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब बुजुर्ग दंपति संतराम साहू और उनकी पत्नी श्यामबाई साहू की लहूलुहान हालत में उनके घर के भीतर लाश मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में साइबर टीम, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने हर एंगल से जांच करते हुए तकनीकी साक्ष्य जुटाए।
जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी चोरी की नीयत से घर में घुसे थे। लेकिन जब बुजुर्ग दंपति की नींद खुल गई, तो आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी घर से सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए।
आरोपियों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए नकली बाल, मास्क और टोपी का इस्तेमाल किया था, जिससे पुलिस को शुरुआत में कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया।
हालांकि, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेही गजेन्द्र दिनकर को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और अपने अन्य साथियों के नाम भी बताए।
इसके बाद पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता सुरेन्द्र यादव समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त हथियार और चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 48 घंटे के भीतर इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा हो गया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल कुछ हद तक शांत हुआ है। हालांकि, इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और मामले की आगे जांच जारी है।
💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥
👉 खबरें और भी है -
✅ छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा: विपक्ष का आरोप- चूहे खा गए धान, मंत्री बोले- यह सरासर गलत
https://www.koshalbhuminews.in/2026/03/chhattisgarh-vidhan-sabha-dhaan-chuhe-vivad-hungama.html
✅ छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन की जमीनी हकीकत: नल लगे लेकिन पानी नहीं, पंचायतों पर बढ़ा बोझ
https://www.koshalbhuminews.in/2026/03/jal-jeevan-mission-ground-report-chhattisgarh.html


%202025.jpg%20(1).jpeg)












0 टिप्पणियाँ