Breaking
भटगांव विधानसभा को मिली 28.19 करोड़ की सड़क सौगात
BREAKING

letest news

6/recent/ticker-posts

भटगांव विधानसभा को मिली 28.19 करोड़ की सड़क सौगात

 

भटगांव विधानसभा को मिली 28.19 करोड़ की सड़क सौगात

रायपुर। भटगांव विधानसभा क्षेत्र में सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में राज्य शासन ने बड़ी पहल की है। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से बीरपुर 12 मील हनुमान मंदिर (सिलफिली) से कालीघाट महावीरपुर (अंबिकापुर) तक राष्ट्रीय राजमार्ग-43 के डामरी मजबूतीकरण कार्य के लिए 28.19 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

इस सड़क परियोजना के पूर्ण होने से वर्षों से जर्जर मार्ग की समस्या दूर होगी और क्षेत्रवासियों को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक आवागमन की सुविधा मिलेगी। सड़क विकास से भटगांव विधानसभा और आसपास के इलाकों में व्यापार, परिवहन तथा स्थानीय रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

इसके साथ ही अंबिकापुर जैसे प्रमुख शहरी केंद्र से संपर्क सुदृढ़ होगा, जिससे क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि सुशासन सरकार की प्राथमिकता जनहित से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और संतुलित विकास है। भटगांव विधानसभा में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में निरंतर प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ