Breaking
समय से पहले बैनर हटाने पर भटगांव मंडल में विवाद, नगर पंचायत अध्यक्ष पर लगे आरोप
BREAKING

letest news

6/recent/ticker-posts

समय से पहले बैनर हटाने पर भटगांव मंडल में विवाद, नगर पंचायत अध्यक्ष पर लगे आरोप

 समय से पहले बैनर हटाने पर भटगांव मंडल में विवाद, नगर पंचायत अध्यक्ष पर लगे आरोप

सूरजपुर/भटगांव:- भारतीय जनता पार्टी के भटगांव मंडल में बैनर हटाने और नया बैनर लगाए जाने को लेकर विवाद सामने आया है। इस मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष भटगांव परमेश्वरी राजवाड़े पर संगठनात्मक मर्यादा के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है, जिससे मंडल स्तर पर नाराजगी का माहौल बन गया है।

विवाद अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती से जुड़े पोस्टर को लेकर उत्पन्न हुआ। आरोप है कि जयंती की तिथि बीत जाने के बाद नगर पंचायत क्षेत्र में नया पोस्टर लगाया गया, जिसमें जिला भाजपा अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष की तस्वीरें शामिल नहीं की गईं।

मंडल अध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार गुप्ता ने कहा कि जिस फ्रेम बोर्ड में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती का पोस्टर लगाया गया, उसी स्थान पर पहले मंत्री के जन्मदिवस का बैनर लगा हुआ था। यह बैनर नगर पंचायत अध्यक्ष परमेश्वरी राजवाड़े के निर्देश पर समय से पहले उतरवाया गया।

उनका कहना है कि यह कार्रवाई चयनात्मक और पक्षपातपूर्ण है, क्योंकि नगर पंचायत अध्यक्ष के दशहरा, दिवाली और छठ पर्व से जुड़े बैनर अब भी उसी स्थान पर लगे हुए हैं।

संगठनात्मक संतुलन बिगाड़ने का आरोप

मंडल अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि इस तरह की गतिविधियां संगठन के प्रति विरोधाभास को दर्शाती हैं और इससे मंडल तथा जिला स्तर के पदाधिकारियों का अपमान हुआ है। इस घटनाक्रम से कार्यकर्ताओं में असंतोष फैल रहा है।

संगठन में चर्चा, सुधार की मांग

घटना के बाद पार्टी के भीतर इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। मंडल स्तर पर मांग की जा रही है कि इस पूरे मामले की समीक्षा की जाए और भविष्य में इस तरह की स्थिति की पुनरावृत्ति न हो, ताकि संगठनात्मक मर्यादा और संतुलन बना रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ