न्यूज़ - हायर सेकेंडरी स्कूल उपतहसील चकरभठा मुंगेली
सवाददाता -चंद्रकांत मानिकपुरी
बताते चले की शिक्षा सत्र 2026-27 में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक पुन्नूलाल मोहले थे जिन्होंने उप तहसील चकरभाठा के हायर सेकेंडरी स्कूल को बहुत सी सौगात दी जिसमे हमारे न्यूज़ चैनल कोशल भूमि की खबर का असर देखने को मिला बताते चले की स्कूल भवन जर्जर होने की स्थिति मे है,जगह जगह दरार आ रहे है,जिसका समाचार हमारे चैनल के माध्यम से प्रकाशित किया गया था वही आज शाला प्रवेश उत्सव मे नवीन भवन के लिए एक करोड़ रूपए का अनुदान दिया साथ ही साथ फर्नीचर और बाउंड्री वाल के लिए पचास लाख अतिरिक्त की घोषणा किया गया अपने मज़ाकिया अंदाज मे स्थानीय विधायक पुन्नूलाल मोहले ने लोगो को खूब हँसाया और दसवीं, बारहवीं के मेघावी छात्रों को बीस बीस हजार रुपया देने की घोषणा की मुगेली कलेक्टर कुंदन कुमार ने बच्चों का पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ाते हुए अपने जीवन की कहानी सुनाई की उसने भीं मध्यम वर्ग से जीवन यापन कर और छोटी छोटी स्कूलों मे पढ़ाई कर आई ए एस तक का सफर तय किया है, उसने अपने शिक्षकों को भी याद किया।साथ ही साथ पिछले शिक्षा वर्ष मे मुख्यमंत्री को किये अपने वादे की शिक्षा के क्षेत्र मे मुगेली जिले को टॉप 10 मे लाने व शिक्षा क्षेत्र मे गुणवत्ता के वादे को पूरा किया।बताते चले की इस वर्ष चकरभाठा की छात्रा हेमा साहू ने पुरे प्रदेश मे आठवा रेंक हासिल किया, साथ ही साथ स्कूल प्रबंधन की ओर से वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा और नवमी कक्षा के छात्रों को साइकिल वितरण किया गया
जिसमे मुख्य अतिथि पुन्नूलाल मोहल्ले कलेक्टर कुंदन कुमार डीएफओ अभिनव कुमार जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडे जिला पंचायत उपाध्यक्ष शांति देवचरण भास्कर व वरिष्ठ भाजपा नेता शिवकुमार बंजारा ने स्कूल प्रांगण मे वृक्षारोपण कर पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए लोगो को सन्देश दिया।
इसी क्रम मे ग्रामीणों द्वारा पुन्नूलाल मोहले से बातचीत कर ज्ञापन दिया और उन्हें बताया कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे छात्र छात्राये बारहवी के बाद उच्च शिक्षा से वंचित हों जाते है क्योंकि उन्हें बीस किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय मे महाविद्यालय की पढ़ाई के लिए जाना होता है जो आर्थिक और सामाजिक रूप से संभव नही हों पाता है जिसके जवाब मे विधायक ने कहा
*पुन्नूलाल मोहले (स्थानीय विधायक व पूर्व केबिनेट मंत्री )-* मैं अभी एक विधायक हूँ ये शासन स्तर का काम है मैंने मांग किया है जैसे मैंने अभी स्कुल भवन को एक करोड़ देने की घोषणा किया है बिल्कुल महाविद्यालय के लिए मैं प्रयास कर रहा हूँ और आने वाले समय मे बजट मे प्रावधान कर ये मांग निश्चित तौर पे पूरा होगा
इसी क्रम मे स्थानीय लोगो ने उपतहसील के नियमित संचालन के लिए कलेक्टर से मांग किया ताकि लोगो को राजस्व के मामले मे भटकना ना पड़े साथ ही साथ नाली निर्माण और सफाई को लेकर ज्ञापन सौपा उस पर कलेक्टर ने कहा
*कुंदन कुमार (कलेक्टर* )- आवेदन के रूप मे माँग आया है जिसके लिए मैंने नायब तहसीलदार खांडे को निर्देशित किया गया है की आने वाले अगले सप्ताह से हर हफ्ते दो दिन राजस्व मामले का निराकरण करेगा और एसडीएम के माध्यम से सीधा मुझे रिपोर्टिंग करेगा जो की सीधा कलेक्टर की निगरानी मे होगा और जहाँ तक बात नाली निर्माण और सफाई की है तो पंचायत के पास पर्याप्त आबंटन वा फंड है जिसका उपयोग पंचायत सर्व सम्मती से कर सकता है।




%202025.jpg%20(1).jpeg)












0 टिप्पणियाँ