Breaking
तेज आंधी-तूफान और बारिश के बीच डायल 112 की तत्परता; सर्पदंश की शिकार पंद्रह वर्षीय मासूम की बचाई जान
BREAKING

letest news

6/recent/ticker-posts

तेज आंधी-तूफान और बारिश के बीच डायल 112 की तत्परता; सर्पदंश की शिकार पंद्रह वर्षीय मासूम की बचाई जान

             न्यूज़ -बलौदा बजार सिटी कोतवाली 112
 
संवाददाता - चंद्रकांत मानिकपुरी 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर 11:59 बजे डायल 112 कंट्रोल रूम को एक आपातकालीन कॉल प्राप्त हुई जो की लोकेशन से 12 किलोमीटर दूर ग्राम खम्हरिया रिसदा के एक सजग कॉलर के द्वारा सूचना दिया गया कि ग्राम  खम्हरिया की पंद्रह वर्षीय नाबालिग  बच्ची धनेश्वरी यादव पिता मलेश यादव को सांप ने काट लिया है और उसकी हालत गंभीर होती जा रही है।
घटना के समय मौसम बेहद खराब था चारों तरफ तेज बारिश, आंधी और तूफान का तांडव चल रहा था। ऐसे विपरीत हालातों में भी अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखते हुए, सिटी कोतवाली बाज़-1 की टीम ने त्वरित बिना विलम्ब किये बिना दोपहर 12:00 बजे जैसे ही इवेंट मिला,समय गंवाए घटना स्थल की ओर रवाना हो गए। ​खराब मौसम और दृश्यता (Visibility) बेहद कम होने के बावजूद, सिटी कोतवाली बाज़-1 की टीम में तैनात आरक्षक क्रमांक 626 अनिल कुमार साहू और वाहन पायलेट खगेश मानिकपुरी ने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। टीम ने बेहद कम समय में ग्राम खम्हरिया (रिसदा )पहुंचकर पीड़ित बच्ची को अपने वाहन में लिया और बिना वक्त गंवाए उसे जिला अस्पताल बलौदा बाजार मे भर्ती करवाया! 

           

*​"समय पर मिला इलाज ही जिंदगी की उम्मीद"*- डॉक्टरों के मुताबिक, सर्पदंश के मामलों में 'प्राइम ऑवर' (शुरुआती समय) बेहद महत्वपूर्ण होता है। अगर डायल 112 की टीम ने तेज आंधी-तूफान के बीच त्वरित कार्रवाई न की होती, तो बच्ची की जान को गंभीर खतरा हो सकता था। अस्पताल में समय पर भर्ती होने के कारण अब बच्ची की हालत सुरक्षित और स्थिर है। ​डायल 112 की इस त्वरित और जीवन रक्षक कार्रवाई की, बच्ची के परिजनों सहित पूरा परिवार वा ग्रामवासियों ने मुक्त कंठ से सराहना की है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी आरक्षक अनिल कुमार साहू और पायलेट खगेश मानिकपुरी की इस तत्परता और सेवा भावना पर पीठ थपथपाई और क्षेत्रवासियो को सन्देश दिया

​"डायल 112: आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प – हर मौसम, हर घड़ी आपके साथ।"


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ