पथरिया के पुछेली में आयोजित कार्यक्रम में अधिकांश बैनरों पर दिखे अन्य नेताओं के फोटो,स्थानीय विधायक पुन्नूलाल मोहले को पर्याप्त स्थान नहीं मिलने पर चर्चाओं का दौर
![]() |
| सुशासन स्थल में लगे बेनर |
पथरिया/मुंगेली, 5 जून। प्रदेश सरकार द्वारा 1 मई से 10 जून तक आयोजित किए जा रहे सुशासन तिहार के तहत जनपद पंचायत पथरिया अंतर्गत ग्राम पुछेली में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं हितग्राहियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से बैनर एवं पोस्टर लगाए गए थे।
हालांकि कार्यक्रम के दौरान लगाए गए बैनरों को लेकर चर्चा का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकांश बैनरों में वरिष्ठ नेताओं एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक की तस्वीरें प्रमुखता से प्रदर्शित की गई थीं, जबकि मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक पुन्नूलाल मोहले की तस्वीर केवल मंच पर लगे एक बैनर तक ही सीमित दिखाई दी। जबकि उक्त क्षेत्र मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
![]() |
| केवल मंच पर स्थानीय विधायक की फोटो |
इसको लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोगों का सवाल है कि जब कार्यक्रम मुंगेली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया गया था, तब स्थानीय विधायक को प्रचार सामग्री में अपेक्षित स्थान क्यों नहीं दिया गया। कई लोगों ने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताया है, जबकि कुछ लोग इसे स्थानीय जनप्रतिनिधि की उपेक्षा के रूप में देख रहे हैं।
![]() |
| सुशासन तिहार में उपस्थित ग्रामीण |
हालांकि इस संबंध में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के बीच यह विषय चर्चा का केंद्र बना रहा।
अब देखना होगा कि इस मामले को लेकर प्रशासन अथवा संबंधित विभाग की ओर से कोई स्पष्टीकरण जारी किया जाता है या नहीं।
👉 इस तरह की ताजा और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहें koshalbhuminews.in के साथ
✅ भूपेश बघेल का बड़ा हमला: छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था फेल, आदिवासी छात्राओं का मामला भी उठाया
https://www.koshalbhuminews.in/2026/03/bhupesh-baghel-law-order-attack-bhilai-congress-assembly-gherao-chhattisgarh.html
✅ स्वस्थ नागरिक ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला - स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार को नई दिशा देगा वाइस चांसलर मीट-2026 : मुख्यमंत्री श्रीविष्णुदेव साय
https://www.koshalbhuminews.in/2026/04/httpsyourwebsite.comchhattisgarh-health-vc-meet-2026-vishnudev-sai-medicity-bastar-yojana.html




%202025.jpg%20(1).jpeg)












0 टिप्पणियाँ