Breaking
महाराणा प्रताप जयंती 18 जून को तखतपुर में, उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि
BREAKING

letest news

6/recent/ticker-posts

महाराणा प्रताप जयंती 18 जून को तखतपुर में, उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

 राष्ट्रहित और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए समाज ने स्थगित की बाइक रैली

तखतपुर। राजपूत क्षत्रीय समाज द्वारा 18 जून 2026 को महाराणा प्रताप जयंती का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन को ऐतिहासिक और गरिमामय बनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। वहीं समाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन संरक्षण के आह्वान को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष प्रस्तावित बाइक रैली को स्थगित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

राजपूत क्षत्रीय समाज पंजीयन क्रमांक 3738 द्वारा महाराणा प्रताप जयंती का भव्य आयोजन दिनांक 18 जून 2026, गुरुवार को प्रतिवर्ष की भांति नगर इकाई तखतपुर द्वारा किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री अरुण साव जी, उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री धर्मजीत सिंह जी, विधायक तखतपुर करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय श्री राजू सिंह क्षत्रिय पूर्व विधायक तखतपुर,श्री दारा सिंह राजपूत जी (केन्द्रीय अध्यक्ष, राजपूत क्षत्रीय समाज), श्री नर्मदा सिंह राजपूत (परिक्षेत्रीय अध्यक्ष), श्री बिहारी प्रताप सिंह राजपूत, श्री मनोज सिंह राजपूत, श्री दिलीप सिंह राजपूत, श्री रामशरण सिंह राजपूत, श्रीमती रवींद्र कौर मक्कड़ (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद तखतपुर), श्री दिनेश राजपूत (गुरुजी), अध्यक्ष किसान मोर्चा, श्री कोमल सिंह ठाकुर (भाजपा पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष), श्रीमती वंदना बाला सिंह (जिला महामंत्री) सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर दिनांक 04 जून 2026 को महाराणा प्रताप भवन तखतपुर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिक्षेत्रीय अध्यक्ष श्री नर्मदा सिंह राजपूत ने बताया कि समाज द्वारा महाराणा प्रताप जयंती को ऐतिहासिक एवं गरिमामय स्वरूप प्रदान करने हेतु व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।बैठक में प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के ईंधन खपत कम करने के आह्वान को ध्यान में रखते हुए समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं ने सर्वसम्मति से इस वर्ष प्रस्तावित बाइक रैली को स्थगित करने का निर्णय लिया। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि जिस प्रकार हमारे पूर्वजों ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश की सेवा की, उसी भावना से समाज आज भी राष्ट्रहित में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। ईंधन संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह निर्णय समाज की सकारात्मक सोच और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचायक है।

बैठक में केन्द्रीय अध्यक्ष श्री दारा सिंह राजपूत, केन्द्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विश्वनाथ सिंह राजपूत, केन्द्रीय महासचिव श्री लखन सिंह राजपूत, केन्द्रीय कोषाध्यक्ष श्री तोप सिंह तोमर, केन्द्रीय सह सचिव श्री महेश सिंह राजपूत, केन्द्रीय संगठन सचिव (प्रवक्ता) श्री जलेश्वर सिंह राजपूत, परिक्षेत्रीय अध्यक्ष श्री नर्मदा सिंह राजपूत, श्री दिलीप सिंह राजपूत, श्री मनोज सिंह राजपूत, श्री नारायण सिंह तखतपुर, श्री हुकम सिंह, श्री पोषण सिंह, श्री ऋषि कुमार, श्री कोमल सिंह ठाकुर, श्री चिंटू सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे। उक्त जानकारी केंद्रीय मिडिया प्रभारी रवि सिंह ठाकुर ने दी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ