विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण के दावे,तरकीड़ीह में दर्जनभर से अधिक हरे-भरे पेड़ों की कटाई; अनुमति और कार्रवाई को लेकर उठे सवाल
पथरिया,मुंगेली// एक तरफ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर ग्राम पंचायत तरकीड़ीह में दर्जनभर से अधिक हरे-भरे पेड़ों की कटाई कर दी गई। यह स्थिति पर्यावरण संरक्षण के दावों और जमीनी हकीकत के बीच स्पष्ट विरोधाभास को दर्शाती है।
हैरानी की बात यह है कि मामले की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को दिए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। इससे यह सवाल खड़ा होता है कि क्या पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियान केवल औपचारिकता बनकर रह गए हैं। महत्वपूर्ण दिवसों पर पौधरोपण और संरक्षण की बातें तो की जाती हैं, लेकिन जब वास्तविक रूप से पेड़ों को बचाने और अवैध कटाई रोकने की आवश्यकता होती है, तब जिम्मेदार तंत्र की निष्क्रियता सामने आ जाती है।
उल्लेखनीय है कि यह पूरा मामला जनपद पंचायत पथरिया अध्यक्ष के जनपद क्षेत्र का है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेड़ों की कटाई की जानकारी संबंधित जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाई जा चुकी है, लेकिन अब तक न तो किसी प्रकार की जांच के परिणाम सामने आए हैं और न ही जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई है। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण के दावों की गंभीरता पर सवाल उठना स्वाभाविक है।


%202025.jpg%20(1).jpeg)












0 टिप्पणियाँ