Breaking
शिविका पांडेय बनी राज्य स्तरीय स्केटिंग चैंपियन
BREAKING

letest news

6/recent/ticker-posts

शिविका पांडेय बनी राज्य स्तरीय स्केटिंग चैंपियन

 


दिनांक 9 एवं 10 मई 2026 को आयोजित प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय रोलर स्पोर्ट्स रैंकिंग चैंपियनशिप, कृष्णा पब्लिक स्कूल ,सरोना, रायपुर


के 
स्केटिंग ग्राउंड में आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता में बिलासपुर निवासी शिविका पांडेय जो की बिरला ओपन माइंस इंटरनेशनल स्कूल बिलासपुर की छठवीं क्लास की छात्रा है तथा रॉयल स्केटिंग क्लब बिलासपुर में स्केटिंग करती है,  इनके द्वारा 10 से 12 आयु वर्ग के ट्वॉय इनलाइन स्केट की 200 मीटर रेस में गोल्ड मेडल तथा 400 मीटर रेस में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया गया । 9 मई को आयोजित 400 मीटर रेस में रेस करते समय अत्यधिक चोटिल होने के बाद भी उन्होंने 

तृतीय स्थान पर रहते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता तथा इसी  अवस्था में 10 मई को 200 मीटर में रेस में गोल्ड मेडल प्राप्त कर अपने आयु वर्ग की चैंपियन बनी । शिविका  स्वर्ण प्राशित है तथा इनकी माता डॉ श्वेता पांडेय आयुर्वेद चिकित्साधिकारी है तथा उनके पिता डॉ विद्या भूषण पांडेय, शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय , बिलासपुर में बालरोग विभाग के विभागाध्यक्ष पद पर कार्यरत है तथा स्वर्ण प्राशन शिविर  का आयोजन करते है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ