पढ़ाई के साथ खेल में भी शानदार प्रदर्शन,राज्य स्तर की खिलाड़ी हैं मंजू
मुंगेली//शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़ियाईन स्कूल की छात्रा कुमारी मंजू पात्रे ने कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला मुंगेली के टॉप टेन में अपना स्थान बनाया है। मंजू ने 600 में से 559 अंक प्राप्त किए। वहीं राज्य स्तर की शतरंज प्रतियोगिता में गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी होने के कारण छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उन्हें 10 अतिरिक्त अंक प्रदान किए गए। इस प्रकार उनका कुल स्कोर 569 अंक रहा।
मंजू ने 94.83 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी उनका प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा है। वे राज्य स्तर की तीरंदाजी खिलाड़ी भी हैं तथा शतरंज प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।
मंजू की इस उपलब्धि से गांव, विद्यालय एवं पूरे मुंगेली जिले में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्राचार्य श्रीमान यादव सर सहित समस्त स्टाफ ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इस संबंध में जानकारी विद्यालय के व्यायाम शिक्षक, तीरंदाजी एवं शतरंज कोच श्री अजय कुमार बघेल द्वारा दी गई।


%202025.jpg%20(1).jpeg)












0 टिप्पणियाँ