Breaking
“भविष्य निर्माण” प्रेरणा कार्यक्रम का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को मिला करियर एवं सफलता का मूलमंत्र
BREAKING

letest news

6/recent/ticker-posts

“भविष्य निर्माण” प्रेरणा कार्यक्रम का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को मिला करियर एवं सफलता का मूलमंत्र

“भविष्य निर्माण” कार्यक्रम में जुटे विद्यार्थी एवं अभिभावक,करियर चयन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं पर विशेषज्ञों ने दिया मार्गदर्शन

मुंगेली// करही पेट्रोल पंप स्थित कस्तूरी होटल के सामने स्मार्ट अकैडमी में राजपूत क्षत्रीय समाज तखतपुर मुंगेली परिक्षेत्र द्वारा दिनांक 24 मई 2026 को आयोजित “भविष्य निर्माण – मार्गदर्शन एवं प्रेरणा कार्यक्रम” उत्साह एवं गरिमामय वातावरण के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में शिक्षा, करियर चयन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थी, अभिभावक, सामाजिक पदाधिकारी तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विशेषज्ञ वक्ताओं एवं मार्गदर्शकों ने विद्यार्थियों को 12वीं के बाद उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों, उच्च शिक्षा के अवसरों तथा बदलते समय के अनुसार सही दिशा चुनने की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।मार्गदर्शन सत्र में इंजीनियरिंग, मेडिकल, कॉमर्स, लॉ, डिज़ाइन, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं शासकीय सेवाओं सहित अनेक क्षेत्रों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ हीविद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन, आत्मविश्वास निर्माण एवं सफलता के मूलमंत्र बताए गए, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में 80 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 40 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह रहा। सम्मानित विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं शुभकामनाएं प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस सम्मान समारोह ने अन्य विद्यार्थियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु नई प्रेरणा का संचार किया।इस अवसर पर राजपूत क्षत्रीय समाज तखतपुर मुंगेली परिक्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री नर्मदा सिंह राजपूत जी ने कहा कि समाज केवल सामाजिक परंपराओं तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा एवं युवा मार्गदर्शन के माध्यम से नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए भी प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, ताकि विद्यार्थियों को सही समय पर सही दिशा एवं उचित मार्गदर्शन मिल सके।कार्यक्रम में मार्गदर्शन टीम के रूप में श्री श्री अकैडमी शिक्षण संस्थान बिलासपुर के संस्थापक श्री बालेश्वर सिंह राजपूत जी (मोटिवेशनल स्पीकर), डॉ. हामिद, डॉ. योगिता हुड्डा, श्री विजय सर, श्री मुकेश, सांची शुक्ला, सौरभ सर, विकास शुक्ला एवं श्री मुकेश कुमार सर ने विद्यार्थियों को उपयोगी जानकारी एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्रदान किया।इस अवसर पर समाज के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री नर्मदा सिंह राजपूत जी, केंद्रीय कोषाध्यक्ष श्री तोप सिंह तोमर जी, उपाध्यक्ष श्री हुकम सिंह राजपूत, श्री मनहरण सिंह राजपूत, श्री महेंद्र सिंह राजपूत, डॉ. सुरेश सिंह, कैलाश क्षत्री, रोहित सिंह, विनोद सिंह, पोषण सिंह, श्री संतोष सिंह राजपूत, मनमोहन सिंह क्षत्री, पंकज सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रमुख,प्रतिनिधि,सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।कार्यक्रम के समापन में राजपूत क्षत्रीय समाज तखतपुर मुंगेली परिक्षेत्र द्वारा सभी अतिथियों, मार्गदर्शकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं सहयोगी सामाजिक बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन का संकल्प लिया गया।

सही मार्गदर्शन ही सफलता की पहली सीढ़ी है” — इसी संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ उक्त जानकारी केंद्रीय मीडिया प्रभारी रवि सिंह ठाकुर द्वारा प्रदान की गई

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ