सिर्फ पानी ही नहीं, बल्कि साफ-सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह चरमराई हुई है। वार्डों में कचरा एकत्र करने के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
नगर के बस स्टैंड की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। यहां स्थित सुलभ शौचालय पूरी तरह व्यवस्थित नहीं है, वहीं यात्री प्रतीक्षालय जर्जर हालत में पड़ा हुआ है। यात्रियों को मजबूरी में इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों द्वारा कई बार इस संबंध में शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। गर्मी का मौसम शुरू होने के बावजूद पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने से समस्या और भी गंभीर हो गई है।
गौरतलब है कि पूर्व में नगर पंचायत कार्यालय की अनियमितताओं से नाराज जनप्रतिनिधियों ने विरोध स्वरूप कार्यालय के गेट में ताला भी जड़ दिया था, लेकिन इसके बावजूद व्यवस्था में अपेक्षित सुधार देखने को नहीं मिला।
नगर पंचायत जरहागांव में मूलभूत सुविधाओं की कमी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कब ध्यान देते हैं।
👉 इस तरह की ताजा और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहें koshalbhuminews.in के साथ
✅ रायगढ़ में तरबूज-ककड़ी के नाम पर अफीम की खेती, झारखंड का आरोपी गिरफ्तार; 15 दिन में चौथा मामला
https://www.koshalbhuminews.in/2026/03/raigarh-opium-farming-case-tamnar-amaghat-jharkhand-accused-network-analysis.html
✅ रायपुर: एसबीआई में 2.78 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक मैनेजर मास्टरमाइंड
https://www.koshalbhuminews.in/2026/03/httpswww.example.comsbi-manager-fraud-2-78-crore-raipur-2026.html




%202025.jpg%20(1).jpeg)












0 टिप्पणियाँ