मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र में मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है।
![]() |
| पिडित पक्ष थाने पहुंचे |
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 15 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2 बजे ग्राम के खम्हरिया निवासी युवक के साथ विवाद के बाद मारपीट की घटना हुई।
जहागांव खम्हरिया निवासी प्रार्थी मुकेश जाटवर ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्रार्थी ने बताया कि दिनांक 15 अप्रैल 2026 को दोपहर लगभग 2 बजे वह अपने साथी के साथ नशा रस के ठेले के पास मौजूद था।
इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।
आरोप है कि मुस्कान खान और उसके साथ मौजूद अन्य आरोपी छोटू ने प्रार्थी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
इतना ही नहीं, आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
प्रार्थी के अनुसार, आरोपियों ने हाथ-मुक्का और अन्य वस्तुओं से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
इस हमले में उसके सिर, कान, गला, चेहरा, पेट और हाथ-पैर में चोटें आई हैं।
घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
👉 पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 296, 115(2), 351(3) और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
👉 इस तरह की ताजा और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहें koshalbhuminews.in के साथ
✅ रायगढ़ में तरबूज-ककड़ी के नाम पर अफीम की खेती, झारखंड का आरोपी गिरफ्तार; 15 दिन में चौथा मामला
https://www.koshalbhuminews.in/2026/03/raigarh-opium-farming-case-tamnar-amaghat-jharkhand-accused-network-analysis.html
✅ रायपुर: एसबीआई में 2.78 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक मैनेजर मास्टरमाइंड
https://www.koshalbhuminews.in/2026/03/httpswww.example.comsbi-manager-fraud-2-78-crore-raipur-2026.html



%202025.jpg%20(1).jpeg)












0 टिप्पणियाँ