राज्य सरकार की गंभीर लापरवाही की वजह से उद्योगों में इस तरह की घटना आम हो गयी है,आप ने गठित की जांच समिति - उत्तम जायसवाल कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष,आप
नो सेफ्टी नो प्रोडक्शन के सिद्धांत को सख़्ती से पालन करवाये सरकार-अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप
आम आदमी पार्टी ने सक्ति जिले के सिंघीतराई में स्थित वेदान्ता पावर प्लांट में हुई भयानक दुर्घटना की कठोर निंदा की है आपको बता दे 14 अप्रैल 2026 के दोपहर को बायलर फटने से कई मजदूरों की जान गई और अनेक घायल हुए। यह हादसा, एक उच्च-दबाव वाली स्टीम ट्यूब के फटने से हुआ, जो संभावित रूप से सुरक्षा मानकों की अनदेखी और मेंटेनेंस की कमी के कारण था।उत्तम जायसवाल ने कहा कि हम वेदांता समूह की सुरक्षा प्रोटोकॉल की कड़ी आलोचना करते हैं, जिनका दावा था कि वे उच्च मानकों का पालन करते हैं। लेकिन यह हादसा साफ तौर पर दर्शाता है कि सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। हम मांग करते हैं कि राज्य सरकार एक स्वतंत्र और गहन जांच करे, जिसमें यह देखा जाए कि आखिरी बार सुरक्षा अधिकारियों ने बॉयलर का निरीक्षण कब किया था, और क्या सभी मानक सही तरीके से फॉलो किए गए थे।
उन्होंने वेदांता समूह और राज्य सरकार के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच की मांग की है उन्होंने कहा है कि वेदांता समूह के जिम्मेदार लोगो पर और सरकार में पदस्त औद्योगिक सुरक्षा अधिकारियों के ऊपर हत्या का केस दर्ज हो पूर्व में भी आर के एम पवार प्लांट में इसी तरह की घटना हुई थी जिसमे बहुत से मजदूर असमय काल के गाल में समा गए लेकिन उसकी जाँच के बाद भी किसी निष्कर्ष पर यह सरकार नही पहुची,दुर्घटना पर बड़ी बड़ी बाते होती है पर एक समय के बाद इसे सब भूल जाते है इस भीषण दुर्घटना पर भी जांच बैठेगी लेकिन निकट भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो इसको लेकर कोई सुरक्षा नियामक मजदूरों के हितों को ध्यान में रखकर बनाना होगा यह सरकार की गंभीर लापरवाही का नतीजा है सरकार यह जानकारी दे कि उद्योग के उपकरण के सुरक्षा जांच व समीक्षा करने वाले अधिकारी औद्योगिक सुरक्षा अधिकारी ने अंतिम बार कब जांच निरीक्षण किया था यह औद्योगिक सुरक्षा अधिकारियों के साथ साथ सरकार की गंभीर लापरवाही का परिणाम है कि इस तरह घटना बार बार हो रही है
अभिषेक मिश्रा कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी मजदूरों के हितों अधिकारों के लिए भी आवाज हमेशा उठाती रही हैं, जो मजदूर इस हादसे में अपनी जान गंवा बैठे या घायल हुए हैं। उनका जीवन, उनका हक, और उनकी सुरक्षा सबसे पहले होनी चाहिए। हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि वे उचित मुआवजे की व्यवस्था करें, और एक ऐसी संरचना बनाए जिससे भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं दोबारा न हों। हम यह भी मांग करते हैं कि वेदांता और सरकार दोनों "नो सेफ्टी, नो प्रोडक्शन" के सिद्धांत को सख्ती से अपनाएं, और यह सुनिश्चित करें कि हर स्तर पर सुरक्षा का पालन हो।
हम इस घटना के लिए जिम्मेदार सभी पक्षों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं, ताकि मजदूरों के साथ न्याय हो और भविष्य में इस तरह की दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो दोषी अधिकारियों को सख्त से सख्त सजा मिले।
वेदांता हादसे में आम आदमी पार्टी की ओर से प्रियंका शुक्ला,ईश्वर साहू,टिकेश्वर चंद्रा,भानु चंद्रा,मिथलेश बघेल,विनय गुप्ता और प्रतिमा सिन्हा आदि पदाधिकारियों की जांच समिति गठित की गयी है जो जल्द ही घटना की जांच कर पार्टी को रिपोर्ट सौंपेगी।
👉 इस तरह की ताजा और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहें koshalbhuminews.in के साथ
✅ रायगढ़ में तरबूज-ककड़ी के नाम पर अफीम की खेती, झारखंड का आरोपी गिरफ्तार; 15 दिन में चौथा मामला
https://www.koshalbhuminews.in/2026/03/raigarh-opium-farming-case-tamnar-amaghat-jharkhand-accused-network-analysis.html
✅ रायपुर: एसबीआई में 2.78 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक मैनेजर मास्टरमाइंड
https://www.koshalbhuminews.in/2026/03/httpswww.example.comsbi-manager-fraud-2-78-crore-raipur-2026.html


%202025.jpg%20(1).jpeg)












0 टिप्पणियाँ