छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रशासन ने लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।
खाद एवं औषधि विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित दुकानों पर छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त की है।
जांच के दौरान शिवम मिष्ठान और डेली नीड्स नामक दुकानों में करीब 2 लाख रुपये से अधिक का एक्सपायर्ड सामान पाया गया, जिसे ग्राहकों को बेचा जा रहा था।
कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके पर ही खराब और एक्सपायरी खाद्य सामग्री को जब्त कर लिया।
यह मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए दोनों दुकानों के लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इतना ही नहीं, अंबिकापुर नगर निगम ने गंदगी फैलाने और एक्सपायरी सामग्री बेचने के आरोप में संबंधित दुकानों पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
बताया जा रहा है कि खाद एवं औषधि विभाग को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई।
जांच के दौरान टीम ने दुकानों में रखे खाद्य पदार्थों की बारीकी से जांच की और बड़ी मात्रा में खराब सामग्री बरामद की।
यह पूरी कार्रवाई कलेक्टर अजीत बसंत के नेतृत्व में की गई।
अधिकारियों ने साफ कहा है कि आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
गौरतलब है कि 27 अप्रैल से 11 मई तक पूरे प्रदेश में खाद एवं औषधि विभाग द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है, और इसी अभियान के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई है।
फिलहाल इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य कारोबारियों में भी हड़कंप मच गया है, और विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
👉 इस तरह की ताजा और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहें koshalbhuminews.in के साथ
✅ रायगढ़ में तरबूज-ककड़ी के नाम पर अफीम की खेती, झारखंड का आरोपी गिरफ्तार; 15 दिन में चौथा मामला
https://www.koshalbhuminews.in/2026/03/raigarh-opium-farming-case-tamnar-amaghat-jharkhand-accused-network-analysis.html
✅ रायपुर: एसबीआई में 2.78 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक मैनेजर मास्टरमाइंड
https://www.koshalbhuminews.in/2026/03/httpswww.example.comsbi-manager-fraud-2-78-crore-raipur-2026.html


%202025.jpg%20(1).jpeg)












0 टिप्पणियाँ