Breaking
AdSense का जो verification code लगाया है, उसे साइट से हटाना नहीं है। कलेक्टर की समय-सीमा बैठक: श्रमिक पंजीयन, पेयजल और योजनाओं की प्रगति पर सख्त निर्देश
BREAKING

कलेक्टर की समय-सीमा बैठक: श्रमिक पंजीयन, पेयजल और योजनाओं की प्रगति पर सख्त निर्देश

 मुंगेली में कलेक्टर कुन्दन कुमार ने समय-सीमा बैठक लेकर श्रमिक पंजीयन और पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की।



मुंगेली, 16 मार्च 2026।

जिले में शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और लक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिला कलेक्टोरेट के मनियारी सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों की योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग योजनाओं की प्रगति में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्य हासिल करें और पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें।

श्रमिकों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराने के निर्देश

बैठक में कलेक्टर ने श्रम विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले के सभी पात्र श्रमिकों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए विशेष पंजीयन शिविर आयोजित किए जाएं और “श्रमेव जयते” एप के माध्यम से अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीयन कराया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कर्मकार मंडल के अंतर्गत संचालित योजनाओं का लाभ श्रमिकों तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जाए। कलेक्टर ने नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, निःशुल्क गणवेश योजना, तथा निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना की प्रगति की जानकारी ली और कहा कि श्रमिक सम्मेलन की तर्ज पर व्यापक पंजीयन अभियान चलाकर अधिकाधिक श्रमिकों को योजनाओं से जोड़ा जाए।

इसके साथ ही कलेक्टर ने भूमिहीन मजदूरों के सर्वेक्षण और उनके शत-प्रतिशत पंजीयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूहों के अंतर्गत कार्यरत स्वच्छता दीदी सहित अन्य समूहों का भी पंजीयन कराने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएं।

गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

बैठक में कलेक्टर ने जिले में ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में जल संकट की संभावना है, उन्हें चिन्हित कर वहां समय रहते ट्यूबवेल बोरिंग और अन्य उपायों के माध्यम से पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

कलेक्टर ने कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए और इसके लिए सभी विभाग सक्रियता के साथ कार्य करें।
उन्होंने पथरिया क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जनपद सीईओ की सराहना भी की।

वहीं जल जीवन मिशन में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) के कार्यपालन अभियंता की वेतन रोकने के निर्देश भी दिए।

युवाओं को अग्निवीर योजना के लिए प्रेरित करने के निर्देश

बैठक में कलेक्टर ने अग्निवीर योजना के अंतर्गत युवाओं के पंजीयन की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के अधिक से अधिक युवाओं को भर्ती रैली में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाए और इसके लिए खिलाड़ियों तथा युवाओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाए।

विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

बैठक में कलेक्टर ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। इनमें प्रमुख रूप से—

  • मुख्यमंत्री घोषणा से संबंधित कार्य

  • पीएम जनमन योजना के अंतर्गत आवास योजना

  • स्वच्छ भारत मिशन

  • राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन

  • पीवीटीजी समुदाय के वनाधिकार पट्टा (FRA) आवेदन

  • अंत्यावसायी विभाग की पीएम अजय एवं अभ्युदय योजना

  • पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना

कलेक्टर ने कहा कि इन योजनाओं में मार्च माह के अंत तक निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण किया जाए।

बच्चों का आधार पंजीयन अनिवार्य रूप से पूरा करने के निर्देश

कलेक्टर ने स्कूलों में बच्चों के आधार पंजीयन की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि मार्च के अंत तक शत-प्रतिशत आधार पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आधार पंजीयन की खराब प्रगति पर ईडीएम, बीईओ और बीआरसी को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।

पीएम श्री स्कूलों के निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश

बैठक में पीएम श्री स्कूलों के निर्माण कार्यों की समीक्षा भी की गई। कलेक्टर ने मोतिमपुर, लालपुर, पथरिया और लोरमी में निर्माणाधीन स्कूल भवनों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा उन्होंने जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिले में रेनवॉटर हार्वेस्टिंग और अन्य जल संरचनाओं के निर्माण पर जोर दिया।

किसानों के लिए खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

कलेक्टर ने खाद-बीज की उपलब्धता और भंडारण की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही उन्होंने गैस सिलेंडर आपूर्ति व्यवस्था, जनगणना मकान सूचीकरण, प्रधानमंत्री राहत योजना, आयुष्मान योजना और वय वंदना योजना की प्रगति में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

बैठक के अंत में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ समय पर पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

इस बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज, लोरमी एसडीएम श्री अजीत पुजारी, पथरिया एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।


💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥

 


 👉 खबरें और भी है -

🔍 पथरिया की जर्जर सड़क पर सियासत: लोरमी में करोड़ों के विकास कार्य, मुंगेली मुख्यालय भी सवालों के घेरे में

https://koshalbhuminews.blogspot.com/2026/03/mungeli-vikas-vivad-lormi-pathariya-sadak-issue.html

🔍मुंगेली-बिलासपुर रोड की बदहाल हालत: कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं सुधरी तखतपुर-बरेला सड़क- विशेष रिपोर्ट 

https://koshalbhuminews.blogspot.com/2026/03/mungeli-bilaspur-road-condition-takhatpur-barela.html

🔍 उद्घाटन के छः महीने बाद भी उप-तहसील भवन चकरभठा  में लटक रहे ताले वहीं भारी विरोध के बाद भी खुल गए नये शराब दुकान-लोगों में आक्रोश 

https://koshalbhuminews.blogspot.com/2026/03/up-tehsil-chakarbhatha-closed-mungeli-news.html



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ