Breaking
संगवाकापा में आज मनाई जाएगी भक्त माता कर्मा जयंती, निकलेगी शोभायात्रा
BREAKING

letest news

6/recent/ticker-posts

संगवाकापा में आज मनाई जाएगी भक्त माता कर्मा जयंती, निकलेगी शोभायात्रा

 


मुंगेलीग्राम संगवाकापा में 22 मार्च को संत शिरोमणि साहू समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह है।

आयोजन के तहत सुबह 10 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें डीजे के साथ श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे। शोभायात्रा ग्राम के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकलेगी। शाम के समय प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी रखा गया है।

साहू समाज के पदाधिकारियों ने समाज के सभी लोगों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए परिक्षेत्र इकाई अध्यक्ष निरंजन साहू, सचिव संदीप साहू, ग्रामीण इकाई अध्यक्ष नेतराम साहू, उपाध्यक्ष खेमचंद साहू, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार साहू, संगठन सचिव झड़ी राम साहू, अजय कुमार एवं सचिव सुखनंदन साहू सहित समस्त पदाधिकारी सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं।

समाज के लोगों ने बताया कि इस तरह के आयोजन से सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था को मजबूती मिलती है।

------------------------

ADVERTISE 


💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥

 


 👉 खबरें और भी है -   

✅ छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा: विपक्ष का आरोप- चूहे खा गए धान, मंत्री बोले- यह सरासर गलत

https://www.koshalbhuminews.in/2026/03/chhattisgarh-vidhan-sabha-dhaan-chuhe-vivad-hungama.html

✅ सक्ती जिले में 21 करोड़ का धान घोटाला उजागर तीन संग्रहण केंद्रों से 66,680 क्विंटल धान गायब, जांच शुरू

https://www.koshalbhuminews.in/2026/02/sakti-21-caror-dhan-ghotala-.html

✅ उद्घाटन के छः महीने बाद भी उप-तहसील भवन चकरभठा  में लटक रहे ताले वहीं भारी विरोध के बाद भी खुल गए नये शराब दुकान-लोगों में आक्रोश
 
https://www.koshalbhuminews.in/2026/03/up-tehsil-chakarbhatha-closed-mungeli-news.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ