रंगों के त्योहार फागुन की विदाई, गांव में झूमकर नाचे ग्रामीण
रिपोर्ट: चंद्रकांत मानिकपुरी
चकरभठा/मुंगेली
उप तहसील चकरभठा के समीप स्थित ग्राम भद्राली में रंगों के त्योहार फागुन को पूरे उत्साह और सम्मान के साथ विदाई दी गई। इस अवसर पर गांव के लोग फागुन की मस्ती में झूमते नजर आए और पारंपरिक तरीके से उत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत गांव के गौटिया नंद किशोर सिंह ठाकुर द्वारा नगाड़ा बजाकर की गई। नगाड़े की गूंज के साथ पूरे गांव में उत्सव का माहौल बन गया। इस दौरान गांव के सम्माननीय गुरुजी रोहित साहू ने भी नगाड़े की थाप पर शानदार प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
कार्यक्रम के दौरान गांव के वरिष्ठ पुजारी एवं सनातन धर्म के प्रवर्तक नारद जायसवाल ने कहा कि यह हमारे गांव की प्राचीन परंपरा और संस्कृति है, जिसे हमारे पूर्वजों से हम सभी निभाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक हम जीवित हैं, तब तक सनातन धर्म और पूर्वजों की यह संस्कृति जीवित रहेगी।
इस मौके पर ग्राम के कई वरिष्ठ और सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। जिनमें दामोदर साहू, चकरभठा के बड़े दाऊ विनोद जायसवाल, हरिराम जायसवाल, रामकुमार साहू, रामचंद्र साहू, चैनलाल साहू, बल्लू यादव, विनोद ठाकुर, सुखचंद, मगतु साहू और जीवधान साहू सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
फागुन की इस विदाई कार्यक्रम में पूरे गांव में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला और ग्रामीणों ने पारंपरिक गीत-संगीत के साथ त्योहार का आनंद लिया।





%202025.jpg%20(1).jpeg)
0 टिप्पणियाँ