शिविरों के लिए उपयुक्त स्थलों के चयन, शेड्यूल तैयार करने आदि के संबंध में की विस्तृत चर्चा
मुंगेली, 16 अप्रैल 2026// मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप जिले में सुशासन को सशक्त बनाने और आमजनों को शासकीय योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 01 मई से 10 जून 2026 तक “सुशासन तिहार” का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जनसमस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आयोजित बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत प्रत्येक 15-20 ग्राम पंचायतों के समूह में शिविर आयोजित किए जाएंगे। साथ ही नगरीय क्षेत्रों में वार्डों के क्लस्टर के आधार पर भी शिविर लगाए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार अंतर्गत मुख्यमंत्री जिले में विकास कार्यों और योजनाओं का औचक निरीक्षण करेंगे और योजनाओं से लोगों को मिल रहे लाभ के बारे में फीडबैक लेंगे।
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि 30 अप्रैल 2026 तक सभी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिविरों के आयोजन से पूर्व व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकें। बैठक में शिविरों के लिए उपयुक्त स्थलों के चयन, शिविरों के शेड्यूल तैयार करने तथा विभागवार जिम्मेदारियों के निर्धारण पर विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर ने विशेष रूप से हितग्राही मूलक योजनाओं जैसे राशन कार्ड, पेंशन, महतारी वंदन योजना आदि के लंबित मामलों का समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को गांव-गांव जाकर योजनाओं का सत्यापन करने और पात्र हितग्राहियों का ई-केवाईसी पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे। इसके साथ ही राजस्व प्रकरणों, मनरेगा मजदूरी भुगतान, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, बिजली संबंधी समस्या, हैण्डपम्प सुधार सहित पीएम उज्जवला योजना, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर पात्र लोगों को लाभान्वित करने निर्देशित किया। बैठक में एडीएम श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्री जी.एल.यादव, मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज, लोरमी एसडीएम श्री अजीत पुजारी, पथरिया एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
👉 इस तरह की ताजा और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहें koshalbhuminews.in के साथ
✅ रायगढ़ में तरबूज-ककड़ी के नाम पर अफीम की खेती, झारखंड का आरोपी गिरफ्तार; 15 दिन में चौथा मामला
https://www.koshalbhuminews.in/2026/03/raigarh-opium-farming-case-tamnar-amaghat-jharkhand-accused-network-analysis.html
✅ रायपुर: एसबीआई में 2.78 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक मैनेजर मास्टरमाइंड
https://www.koshalbhuminews.in/2026/03/httpswww.example.comsbi-manager-fraud-2-78-crore-raipur-2026.html



%202025.jpg%20(1).jpeg)












0 टिप्पणियाँ