Breaking
कलेक्टर ने बिलासपुर रोड-चारभाटा रोड प्रस्तावित सड़क निर्माण स्थल का किया निरीक्षण, जल्द काम शुरू करने के निर्देश
BREAKING

letest news

6/recent/ticker-posts

कलेक्टर ने बिलासपुर रोड-चारभाटा रोड प्रस्तावित सड़क निर्माण स्थल का किया निरीक्षण, जल्द काम शुरू करने के निर्देश

 कलेक्टर ने बिलासपुर रोड से चारभाटा रोड के प्रस्तावित सड़क निर्माण स्थल का किया निरीक्षण,कार्य को प्राथमिकता के साथ जल्द प्रारंभ करने के दिए निर्देश

निर्माण स्थल का निरीक्षण करते कलेक्टर 

मुंगेली, 16 अप्रैल 2026// जिले के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज जिला मुख्यालय स्थित बिलासपुर रोड से चारभाटा रोड के प्रस्तावित सड़क निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्य को प्राथमिकता के साथ जल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सड़क निर्माण के लिए भूमि का सीमांकन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए पहले सभी तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली जाएं। साथ ही प्रधानमंत्री सड़क योजना से जुड़े अधिकारियों को स्टेटमेंट तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि योजना के तहत कार्य को स्वीकृति मिलते ही तेजी से आगे बढ़ाया जा सके।

कलेक्टर ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके निर्माण से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। वर्तमान में लोगों को आवागमन में जो कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, वह इस सड़क के बन जाने के बाद काफी हद तक समाप्त हो जाएगा। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण में सभी मानकों का पालन किया जाए और कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। साथ ही स्थानीय नागरिकों से भी संवाद बनाए रखने की बात कही, जिससे निर्माण कार्य के दौरान उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने कलेक्टर को कार्य की वर्तमान स्थिति और आगे की कार्ययोजना की जानकारी दी। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने की सलाह दी, जिससे विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके। जिले में सड़क निर्माण जैसे आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई गति मिलेगी।


👉 इस तरह की ताजा और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहें koshalbhuminews.in के साथ 

👉 खबरें और भी है -   


 रायगढ़ में तरबूज-ककड़ी के नाम पर अफीम की खेती, झारखंड का आरोपी गिरफ्तार; 15 दिन में चौथा मामला

https://www.koshalbhuminews.in/2026/03/raigarh-opium-farming-case-tamnar-amaghat-jharkhand-accused-network-analysis.html

✅ रायपुर: एसबीआई में 2.78 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक मैनेजर मास्टरमाइंड

https://www.koshalbhuminews.in/2026/03/httpswww.example.comsbi-manager-fraud-2-78-crore-raipur-2026.html


मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता: 53.51 ग्राम ब्राउन शुगर सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत कड़ी कार्रवाई
https://www.koshalbhuminews.in/2026/03/mungeli-brown-sugar-53-gram-5-arrested-jarhagaon-ndps-2026.html


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ