Breaking
उदया’ कार्यक्रम में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, नवाचार और उद्यमिता पर जोर
BREAKING

letest news

6/recent/ticker-posts

उदया’ कार्यक्रम में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, नवाचार और उद्यमिता पर जोर

 


19 मार्च 2026 /कोशलभि न्यूज रायपुर।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर राजधानी रायपुर में महिला सशक्तिकरण को समर्पित एक भव्य कार्यक्रम ‘उदया’ का आयोजन किया गया। “She Leads, She Creates, She Inspires” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उद्यमिता, नवाचार और नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।

यह आयोजन छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (महिला चेम्बर), जन शिक्षण संस्थान रायपुर और भावसार फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

मुख्य अतिथि ने किया शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री श्रीचंद सुंदरानी, श्री तिलोकचंद बरड़िया और श्रीमती हर्षिता पांडे भी उपस्थित रहीं। अतिथियों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

महिला उद्यमिता पर दिया गया विशेष जोर

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (महिला चेम्बर) की अध्यक्ष डॉ. ईला गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि आज की महिला केवल परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि वह आर्थिक विकास की अहम धुरी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि “उदया” एक ऐसा मंच है जो महिलाओं को अपने सपनों को साकार करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करता है।

उन्होंने यह भी बताया कि जब एक महिला उद्यमी बनती है, तो वह न केवल अपने परिवार को मजबूत बनाती है, बल्कि समाज में रोजगार के नए अवसर भी पैदा करती है। नवाचार को अपनाकर छत्तीसगढ़ की महिलाएं राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकती हैं।

तकनीकी सत्रों में मिली व्यापारिक जानकारी

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न तकनीकी सत्र आयोजित किए गए, जिनमें विशेषज्ञों ने महिलाओं को व्यवसाय से जुड़ी बारीकियों की जानकारी दी।

आईआईएम रायपुर की डॉ. रश्मि शुक्ला ने वित्तीय प्रबंधन और आर्थिक सुदृढ़ता पर सत्र लेते हुए बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद योजनाबद्ध निवेश से सफल व्यवसाय की शुरुआत की जा सकती है।

इसके अलावा CSIDC और MSME के अधिकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं जैसे मुद्रा लोन, सब्सिडी और पंजीकरण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

प्रत्यक्ष संवाद से मिला व्यावहारिक अनुभव

इंटरएक्टिव सत्र में उद्योगपति श्री रमेश अग्रवाल और महिला उद्यमी सुश्री रूही अग्रवाल ने प्रतिभागियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने छोटे स्तर से बड़े व्यापार तक के सफर, चुनौतियों और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की, जिससे उपस्थित महिलाओं को व्यावहारिक समझ मिली।

उदया सम्मानसे नवाजी गईं महिला उद्यमी

कार्यक्रम के दौरान “म्माउदया स” सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें व्यापार और उद्योग जगत में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती सीपी दुबे, तुलिका पांडेय, रितु जैन, कंचन शर्मा, ज्योति जनास्वामी, सुलेखा निषाद और मंजु गुप्ता को सम्मानित किया गया। वहीं पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रेणु नंदी, निवेदिता साहू, नेहा केशरवानी और रजनी ठाकुर को भी सम्मान प्रदान किया गया।

समापन सत्र में महापौर ने किया सम्मान

कार्यक्रम के समापन अवसर पर रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने सफल महिला उद्यमियों को सम्मानित करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

इस दौरान छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल, रिटायर्ड कलेक्टर श्री ठाकुर राम सिंह, भावसार फाउंडेशन के जोनल हेड श्री अभिषेक सिंह और जन शिक्षण संस्थान के चेयरमैन श्री अतुल सिंह ने भी अपने विचार साझा किए।

महिलाओं को दिए गए महत्वपूर्ण सुझाव

दिनभर चले इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आई लगभग 450 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने महिलाओं को समय प्रबंधन, निरंतर सीखते रहने, नई सरकारी योजनाओं की जानकारी रखने और व्यवसाय में जोखिम लेने के लिए तैयार रहने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

आयोजकों ने जताया आभार

कार्यक्रम के अंत में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, जन शिक्षण संस्थान और भावसार फाउंडेशन ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही भविष्य में भी इस प्रकार के सशक्तिकरण कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया गया।


👉 खबरें और भी है -   


✅ छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा: विपक्ष का आरोप- चूहे खा गए धान, मंत्री बोले- यह सरासर गलत

https://www.koshalbhuminews.in/2026/03/chhattisgarh-vidhan-sabha-dhaan-chuhe-vivad-hungama.html


✅ सक्ती जिले में 21 करोड़ का धान घोटाला उजागर तीन संग्रहण केंद्रों से 66,680 क्विंटल धान गायब, जांच शुरू

https://www.koshalbhuminews.in/2026/02/sakti-21-caror-dhan-ghotala-.html

 ✅ उद्घाटन के छः महीने बाद भी उप-तहसील भवन चकरभठा  में लटक रहे ताले वहीं भारी विरोध के बाद भी खुल गए नये शराब दुकान-लोगों में आक्रोश 

https://www.koshalbhuminews.in/2026/03/up-tehsil-chakarbhatha-closed-mungeli-news.html


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ