Breaking
AdSense का जो verification code लगाया है, उसे साइट से हटाना नहीं है। कलेक्टर-एसएसपी ने कानून-व्यवस्था पर की समीक्षा बैठक, दुर्घटना मामलों में पीएम राहत योजना के तहत पंजीयन के निर्देश
BREAKING

कलेक्टर-एसएसपी ने कानून-व्यवस्था पर की समीक्षा बैठक, दुर्घटना मामलों में पीएम राहत योजना के तहत पंजीयन के निर्देश

 



मुंगेली | 12 मार्च 2026

जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। कलेक्टर कुन्दन कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जिला कलेक्टोरेट के मनियारी सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर जिले की कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि जिले में होने वाले सभी सड़क दुर्घटना मामलों का पीएम राहत योजना के तहत पंजीयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर आर्थिक सहायता मिल सके।

कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि सभी शासकीय और पात्र निजी अस्पतालों के बाहर पीएम राहत योजना से संबंधित पोस्टर और हेल्पलाइन नंबर लगाए जाएं। साथ ही जिला अस्पताल में योजना से संबंधित सहायता प्रदान करने के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किया जाए।

बैठक में अफीम और अन्य मादक पदार्थों की अवैध खेती को लेकर भी चर्चा की गई। कलेक्टर ने कृषि, उद्यानिकी, राजस्व, खाद्य एवं औषधि तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर जांच करने और अवैध खेती पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को जिले में स्थित बोर और कुओं को सुरक्षित रूप से ढकने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से आम नागरिकों को बचाया जा सके।

वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कहा कि गैस, पेट्रोल और डीजल की कमी जैसी संवेदनशील स्थितियों में पुलिस पूरी सतर्कता के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखेगी। इसके लिए पुलिस विभाग द्वारा आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाएंगी।

बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर, अपर कलेक्टर जी.एल. यादव सहित जिले के कई अधिकारी उपस्थित रहे।


💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥

 


 👉 खबरें और भी है -

🔍 पथरिया की जर्जर सड़क पर सियासत: लोरमी में करोड़ों के विकास कार्य, मुंगेली मुख्यालय भी सवालों के घेरे में

https://koshalbhuminews.blogspot.com/2026/03/mungeli-vikas-vivad-lormi-pathariya-sadak-issue.html

🔍मुंगेली-बिलासपुर रोड की बदहाल हालत: कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं सुधरी तखतपुर-बरेला सड़क- विशेष रिपोर्ट 

https://koshalbhuminews.blogspot.com/2026/03/mungeli-bilaspur-road-condition-takhatpur-barela.html

🔍 उद्घाटन के छः महीने बाद भी उप-तहसील भवन चकरभठा  में लटक रहे ताले वहीं भारी विरोध के बाद भी खुल गए नये शराब दुकान-लोगों में आक्रोश 

https://koshalbhuminews.blogspot.com/2026/03/up-tehsil-chakarbhatha-closed-mungeli-news.html



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ