Breaking
शत-प्रतिशत ई-फाइल संचालन के निर्देश: मुंगेली कलेक्टर की सख्ती, योजनाओं में देरी पर नोटिस
BREAKING

letest news

6/recent/ticker-posts

शत-प्रतिशत ई-फाइल संचालन के निर्देश: मुंगेली कलेक्टर की सख्ती, योजनाओं में देरी पर नोटिस

 समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने की योजनाओं की समीक्षा, पेयजल व्यवस्था से लेकर अवैध गतिविधियों पर सख्त निर्देश



मुंगेली, 30 मार्च 2026। जिले में प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शत-प्रतिशत ई-फाइल संचालन और ई-एचआरएमएस में प्रविष्टि के निर्देश

बैठक में कलेक्टर ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली को पूरी तरह डिजिटल बनाने पर जोर देते हुए कहा कि ई-एचआरएमएस में शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए तथा सभी फाइलों का निष्पादन अनिवार्य रूप से ई-फाइल के माध्यम से ही किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि प्रोटोकॉल के तहत “ऑर्डर ऑफ प्रेसीडेंस” का पालन किया जाए और किसी भी कार्यक्रम से पूर्व औपचारिक निमंत्रण एवं संबंधित व्यक्तियों को समय से सूचना दी जाए।

सीएम घोषणाओं में देरी पर सख्ती, अधिकारियों को नोटिस के निर्देश

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी कार्य 6 माह के भीतर पूर्ण किए जाएं।

राशि जारी होने के बावजूद कार्य प्रारंभ नहीं करने पर आरईएस के ईई संध्या को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही मोतिमपुर, जरहागांव एवं सेतगंगा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कार्यों की धीमी प्रगति और जानकारी के अभाव पर एसडीएम, सीएमएचओ एवं डीपीएम को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

जल संचयन और पेयजल व्यवस्था पर विशेष फोकस

गर्मी के मद्देनजर कलेक्टर ने जल संचयन एवं जनभागीदारी के तहत कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी शुरू होने से पहले सभी क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जल टंकियों के सुधार, रखरखाव और रेड जोन वाले गांवों में प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए।

पीएम श्री योजना और अन्य योजनाओं में समयबद्धता पर जोर

कलेक्टर ने पीएम श्री योजना के तहत चयनित स्कूलों में निर्माण कार्यों को तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अग्निवीर भर्ती के लिए पात्र युवाओं का अधिकतम पंजीयन सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने डिजिटल किसान किताब, राजस्व मामलों और विभिन्न केंद्रीय योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि पीएम आदर्श ग्राम योजना एवं पीएम जनमन योजना के लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए तथा आवास योजनाओं में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित की जाए।

आधार पंजीयन और विभागीय प्रदर्शन की समीक्षा

बैठक में आधार पंजीयन एवं एमबीयू की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि 15 अप्रैल तक लक्ष्य प्राप्त करने वाले विभागों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने शिक्षा विभाग द्वारा आधार पंजीयन में किए गए उत्कृष्ट कार्य की सराहना भी की।

राजस्व पखवाड़ा: तीन चरणों में होगा आयोजन

कलेक्टर ने राजस्व पखवाड़ा की कार्ययोजना की भी समीक्षा की। इस संबंध में अपर कलेक्टर जी.एल. यादव ने जानकारी दी कि राजस्व पखवाड़ा तीन चरणों में ग्राम स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इसमें नामांतरण, सीमांकन, नक्शा बंटाकन एवं अन्य प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।

कलेक्टर ने सभी लंबित आवेदनों के शत-प्रतिशत निराकरण के लिए सुदृढ़ कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

कलेक्टर ने अवैध हुकिंग, उर्वरक की कालाबाजारी एवं भंडारण पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही डीएमएफ अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे क्षेत्रीय भ्रमण कर अफीम की अवैध खेती की जांच एवं सर्वे करें और समय पर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

महिला एवं बाल विकास और खाद्य विभाग को विशेष निर्देश

कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग को महतारी वंदन योजना सहित सभी योजनाओं का पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

वहीं खाद्य अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि जिले में 98.3 प्रतिशत धान का उठाव पूर्ण हो चुका है, जिस पर कलेक्टर ने संतोष व्यक्त करते हुए शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय पर लाभ देना प्राथमिकता

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बैठक में अधिकारीगण रहे उपस्थित

बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर जी.एल. यादव, मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज, लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।


💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥

 


 👉 खबरें और भी है -   

✅ छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा: विपक्ष का आरोप- चूहे खा गए धान, मंत्री बोले- यह सरासर        गलत

https://www.koshalbhuminews.in/2026/03/chhattisgarh-vidhan-sabha-dhaan-chuhe-vivad-hungama.html

 छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन की जमीनी हकीकतनल लगे लेकिन पानी नहीं, पंचायतों पर बढ़ा बोझ

https://www.koshalbhuminews.in/2026/03/jal-jeevan-mission-ground-report-chhattisgarh.html

✅ उद्घाटन के छः महीने बाद भी उप-तहसील भवन चकरभठा  में लटक रहे ताले वहीं भारी विरोध के बाद भी खुल गए नये शराब दुकान-लोगों में आक्रोश
 
https://www.koshalbhuminews.in/2026/03/up-tehsil-chakarbhatha-closed-mungeli-news.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ