Breaking
भाजपा विधि प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ की घोषणा, संजीव कुमार सेठ बने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
BREAKING

letest news

6/recent/ticker-posts

भाजपा विधि प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ की घोषणा, संजीव कुमार सेठ बने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

 संगठन के शीर्ष नेतृत्व की सहमति से नियुक्ति,जनहित में कार्य करने का लिया संकल्प

भाजपा छत्तीसगढ़ विधि प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक बृजेशनाथ पाण्डेय एवं प्रदेश सदस्य संजीव कुमार सेठ

सरगुजा// भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छत्तीसगढ़ द्वारा विधि प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा मुख्यालय प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय द्वारा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह, संगठन मंत्री अजय जामवाल तथा पवन साय की सहमति से की गई।

घोषित सूची में सरगुजा क्षेत्र के लोकप्रिय युवा भाजपा नेता एवं अधिवक्ता संजीव कुमार सेठ को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव कुमार सेठ ने प्रदेश एवं जिला संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी द्वारा एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसे वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि वे विधि से जुड़े जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देंगे तथा आम जनता तक कानूनी जानकारी पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। साथ ही पार्टी हित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

“मुझे जो जिम्मेदारी मिली है, उसे मैं पूरी ईमानदारी और जनहित के साथ निभाऊंगा।” — संजीव कुमार सेठ


 💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥

 


 👉 खबरें और भी है -   

✅ छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा: विपक्ष का आरोप- चूहे खा गए धान, मंत्री बोले- यह सरासर गलत

https://www.koshalbhuminews.in/2026/03/chhattisgarh-vidhan-sabha-dhaan-chuhe-vivad-hungama.html

✅ सक्ती जिले में 21 करोड़ का धान घोटाला उजागर तीन संग्रहण केंद्रों से 66,680 क्विंटल धान गायब, जांच शुरू

https://www.koshalbhuminews.in/2026/02/sakti-21-caror-dhan-ghotala-.html

✅ उद्घाटन के छः महीने बाद भी उप-तहसील भवन चकरभठा  में लटक रहे ताले वहीं भारी विरोध के बाद भी खुल गए नये शराब दुकान-लोगों में आक्रोश
 
https://www.koshalbhuminews.in/2026/03/up-tehsil-chakarbhatha-closed-mungeli-news.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ