Breaking
कोण्डागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नाबालिग से यौन शोषण करने वाले दो फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर भेजे गए
BREAKING

letest news

6/recent/ticker-posts

कोण्डागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नाबालिग से यौन शोषण करने वाले दो फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर भेजे गए

 

कोण्डागांव

कोण्डागांव पुलिस ने नाबालिग से यौन शोषण के गंभीर मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था के प्रति सख्त प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाना पुरानी बस्ती रायपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उस समय वह नाबालिग थी और कोण्डागांव निवासी सलीम रजा मेमन एवं असलम खान द्वारा उसका यौन शोषण किया गया। इस शिकायत के आधार पर प्रारंभिक कार्रवाई के बाद प्रकरण की डायरी थाना कोण्डागांव को प्राप्त हुई, जहां अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी असलम खान, पिता स्व. मंसुर अहमद खान, उम्र 48 वर्ष, निवासी गांधी वार्ड, कोण्डागांव को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उसे दिनांक 14 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।


इसी क्रम में दूसरे आरोपी सलीम रजा मेमन, पिता अब्दुल कादर, उम्र 42 वर्ष, निवासी नहरपारा, कोण्डागांव को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। अपराध स्वीकार करने पर उसे दिनांक 16 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस पूरे मामले की कार्रवाई में थाना कोण्डागांव एवं साइबर सेल कोण्डागांव की टीम का विशेष योगदान रहा। पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं सतत प्रयासों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

कोण्डागांव पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे अपराधों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।


______________________

ADVERTOSMENT 



👉CRASH COURSE👈

------------------------------------


🚨 कोरबा में NEET/IIT-JEE की सबसे चर्चित कोचिंग!

ड्रॉपर बैच+हॉस्टल सुविधा क्या आपका बच्चा तैयार है।

 👉 Korba

👉 NEET2026

👉 IITJEE

👉 IQRAClasses

 👉 MedicalPreparation

 👉 EngineeringDream


🟣लोकेशन भी आसान

 👉Near Niharika Talkies, Korba (C.G.)

📞 8962373124

📞 7999849644

📞 9827109471


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ